जशपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में देरी बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की अंतरविभागीय समिति की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों और रजिस्ट्रारों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्धारित समय-सीमा में जारी करने के सख्त निर्देश दिए। बुधवार की दोपहर 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बताया गया कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों