कांके: रांची: बर्थडे पार्टी में छात्रा के साथ शर्मनाक वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 अभी भी फरार
Kanke, Ranchi | Apr 15, 2026 रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 1 अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी 12 अप्रैल को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई और 13 अप्रैल की सुबह पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।