बक्सर: बनारपुर में किसानो की पिटाई को लेकर बक्सर विधायक ने सांसद पर बोला हमला, कहा किसानों को विनाशकारी बताते है सांसद
Buxar, Buxar | Mar 25, 2024 बनारपुर में किसानो की बर्बरतापूर्ण पिटाई को लेकर बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी ने बक्सर में स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि सांसद चाहते तो इस मामले का हल बहुत पहले ही निकल जाता। जैसे उन्होंने इस मामले को विधानसभा में उठाया वैसे सांसद भी इस मामले को लोकसभा के उठाते तो इस मामले का हल निकल गया होता।