बीना: बीना में तेज DJ और अश्लील गानों पर बवाल, वकीलों ने तहसील में सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 30, 2026 बीना जो एक शांतिप्रिय शहर के नाम से जाना जाता है, अब वहां शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों में बज रहे कानफोड़ू DJ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज आवाज में बज रहे भड़काऊ और अश्लील गानों के विरोध में आज अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बुधवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की।