विष्णुगढ़: एक महीने से बीमार है टाटीझरिया की 108 एंबुलेंस सेवा, एनएच-522 पर हादसों के बाद भगवान भरोसे घायल
एक महीने से बीमार है टाटीझरिया की 108 एंबुलेंस सेवा, एनएच-522 पर हादसों के बाद भगवान भरोसे घायल। सदर अस्पताल परिसर में शोपीस बनी गाड़ी, इंजन में आई है खराबी। टाटीझरिया क्षेत्र के मरीजों और दुर्घटना के शिकार लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाली 108 एंबुलेंस पिछले एक महीने से सफेद हाथी साबित हो रही है। एंबुलेंस के इंजन में तकनीकी खराबी आई हुई है।