*मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार*
कानपुर। शहर के थाना गुजैनी क्षेत्र में फतेहपुर नाका के पास 24 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि अभियुक्तों ने एकराय होकर लाठी-डंडों एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वादिनी के भाई को गंभीर चोटें आईं।
इस मामले में थाना गुजैनी पर मु0अ0सं0 173/2026 के तहत धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/109(1) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2026 को चार नामजद अभियुक्तों—शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, धनराज सिंह भदौरिया और जगतराज सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण होना सामने आया है। वहीं घटना के संबंध में फायरिंग और बमबाजी की बात जांच में असत्य पाई गई। गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#crime #uppolice #breaking #upnews