जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की मांग, कार्यभारित कर्मचारियों को मिलें नियमित कर्मचारियों के समान लाभ
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर शाखा ने प्रदेश के कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर शुक्रवार को 12 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय जबलपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की है कि 30 से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके योग्य कर्मचारियों को नियम