पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरसई में मंगलवार शाम दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला, उसके पति और ससुर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंती पत्नी दीपक राठौर ने पाली थाने में तहरीर दी और नामजद सहित 6 लोगों पर आरोप लगाए।