ज्ञानपुर: भदोही में हत्या के दोषी को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सजा
औराई थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दोषी को न्यायालय ने दस वर्ष की सजा सुनाई है। बीते 1 नवंबर, 2023 को औराई चौराहे के पास एक व्यक्ति ने ईंट-पत्थर से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजा कुमार को गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी राजा कुमार को धारा 323 और 304 के तहत 10 साल की सजा और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।