ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में शहीद विरांगना उदा देवी पासी का शहादत दिवस समारोह मनाया गया
ज्ञानपुर में शहीद विरांगना उदा देवी पासी के शहादत दिवस पर अर्पित मैरेज लॉन में कजरी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ओ. पी. सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, सभासद रमेश पासी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। शहीद उदा देवी पासी ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।