ज्ञानपुर: गोपीगंज के गिराई में हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक और ट्रक की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल
गोपीगंज के बैरीबीसा निवासी दो सगे भाइयों की बाइक वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बड़े भाई रामधनी यादव (35) की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई अनिल यादव (30) गंभीर रूप से घायल हैं। अनिल का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।