ज्ञानपुर: गिरधरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने बाल दिवस पर पंडित नेहरू को किया याद
भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने बृहस्पतिवार को पार्टी के गिरधरपुर स्थित जिला कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने बच्चों में चाकलेट, लड्डू और फल वितरित किए।