ज्ञानपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर भदोही जिले के रामपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आस्था के सागर में डूबे हजारों भक्तों ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दिन भर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग दूर-दूर से यहां गंगा स्नान करने आए थे।