ज्ञानपुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों दीपों से सजाया गया ज्ञान सरोवर
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर ज्ञानपुर नगर स्थित हरिहर नाथ मंदिर के ज्ञान सरोवर पर लाखों दीपों से जगमगाता नजारा देखने को मिला। देव दीपावली के इस पर्व पर भव्य प्रकाश प्रदर्शन का आयोजन भी किया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं बाबा हरिहर नाथ के दर्शन किए।