इटावा: इकदिल पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर महिला का शव कब्जे में लिया, हत्या की सूचना पर मचा हड़कंप
Etawah, Etawah | Apr 8, 2026 इकदिल के अंतर्गत नगला सोलंकी गांव में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर एक महिला का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला की हत्या की गई है, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हीरा यादव की 40 वर्षीय पत्नी किरन यादव किडनी में पथरी थी। पुलिस ने शव का 1 बजे पोस्टमार्टम कराया।