कानपुर: करंट से युवक की मौत के बाद DC फूड कोर्ट के बाहर हंगामा, शव रखकर इंसाफ की मांग
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती प्रतापपुर स्थित DC फूड कोर्ट में काम के दौरान करंट लगने से ठेकेदार जयशंकर उर्फ राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया।
पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने युवक का शव फूड कोर्ट के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि संस्थान की लापरवाही के कारण युवक की जान गई और उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हंगामे की सूचना पर सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले में जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश
✍️ रजत शर्मा | Ground Zero News
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #GroundZeroNews #Sachendi