आज जिला उपायुक्त किरण बडाना जोबरंग पहुंचीं, जहां उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित जोबरंग पुल का निरीक्षण किया। पिछले चार वर्षों से बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडराता रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों की चिंता लगातार बनी हुई है।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य युद्ध स्तर पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें तैयार हैं, इसलिए लोगों की आवाजाही और कृषि कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।
डीसी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि पुल की सुरक्षा तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।
Kullu, Kullu | Jul 1, 2026