छतरपुर: शादी के विवाद में धारदार हथियार से हमला, 4 घायल, गंभीर घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
बड़ामलहरा के फील्ड मोहल्ला में लड़की की शादी को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में कैलाश वंशकार (37), राज वंशकार (22), सुरेश वंशकार (30) और अभी वंशकार (18) घायल हो गए।वही इस मामले की जानकारी आज 13 मई दोपहर करीब 4:30 बजे घायलो के परिजनों ने जिला अस्पताल में दी है।