बीकानेर: निर्जला एकादशी पर मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, सेवा कार्यों की रही धूम
बीकानेर में निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर शहरभर में दान-पुण्य और सेवा कार्यों का दौर दिनभर जारी रहा