घाटमपुर: पतारा में ट्रक में बेहोशी की हालत में मिला ड्राइवर, जहरखुरानी की आशंका जताई गई
घाटमपुर के पतारा में पार्किंग के पास ट्रक में 53 वर्षीय ड्राइवर छंगा बेहोशी की हालत में मिला। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया ट्रक ड्राइवर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।बिधनू पार्किंग में ट्रक ड्राइवर ने नाश्ता किया था। जहरखुरानी की आशंका जताई गई है।जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।