तिल्दा: नेवरा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Apr 21, 2026 तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परिशांति भंगकर उपद्रव करने वाले दो आरोपियों को नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने धारा 170 बीएनएस के तहत एसडीएम कार्यालय पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।