कोलायत: खेत की भूमि को लेकर विवाद में दो भाइयों पर कुल्हाड़ी व लाठियों से किया गया हमला, कोलायत थाने में मामला दर्ज
श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के बीठनोक गांव में खेत की भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीठनोक निवासी जेठूसिंह पुत्र सुगन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे वह अपने छोटे भाई आसुसिंह के साथ ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में बिजाई करने गएथे