मऊरानीपुर: नोटा-हाटी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक हुए घायल
झांसी के बंगरा ब्लॉक में नोटा-हाटी मार्ग पर तीखे मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में नोटा निवासी अशोक अहिरवार और बिजना निवासी लव कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया