जशपुर: सुशासन सप्ताह में प्रशासन गांव-गांव पहुंचेगा, जिलेभर में समाधान शिविर लगेंगे, 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री घोषणाएँ और कलेक्टर जनदर्शन के सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध और गंभीरता से निराकरण किया जाए। बुधवार की दोपहर 12 बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने बताया कि 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएग