चित्तौड़गढ़ में सकल दिगंबर जैन समाज और मुनि सेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य 108 पुलक सागर महाराज ससंघ का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश भव्य श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अहिंसा सर्कल से मांगलिक धाम तक श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन, पुष्पवर्षा और स्वागत कर गुरुदेव का अभिनंदन किया।