पटना ग्रामीण: मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से 492 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के रानीपुर मोर्चा में एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर से गंजा की बिक्री किए जाने की सूचना 5 अप्रैल को पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 492 ग्राम गांजा और 11500 के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 4:59 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।