चूरू: चूरू स्थापना दिवस पर एकता मंच का आयोजन, साथ ही फिल्म निर्माण की घोषणा की गई
Churu, Churu | May 4, 2026 जिला मुख्यालय पर एकता मंच ने चूरू का स्थापना दिवस मनाया। नगर श्री शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में चूहरू जाट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत हुई। अध्यक्षता पार्षद जगदीश मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह शेखावत ने चूहरू जाट पर हिंदी फीचर फिल्म बनाने की घोषणा की।