गोरखपुर: सिटी मॉल में बार बेक्यू नेशन रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कॉकरोच, जांच के बाद रेस्टोरेंट बंद
सिटी मॉल में स्थित बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।जहां नॉनवेज बिरयानी में काकरोच का छोटा बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया।इस घटना के बाद लोगों ने खाना छोड़ दिया और रेस्टोरेंट प्रबंधन से शिकायत की।घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वही जांच पड़ताल के बाद खाद विभाग की टीम ने होटल को बंद करा दिया है।