पथरगामा: पथरगामा खरकटिया मोड़ से गांव तक सड़क बदहाल गड्ढों व उभरी गिट्टियों से राहगीरों की परेशानी बढी।
प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत खरकटिया मोड़ से हुपनाटोला गांव तक जाने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जबकि गिट्टिया उभर आने से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया है। साथ ही राहगीरों को इस सड़क से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।