सिकंदरा: अलियापुर गांव में राशन दुकान संचालक की मनमानी से परेशान महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अलियापुर गांव में सरकारी राशन दुकान संचालक की कथित मनमानी से परेशान होकर एक महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बुधवार को करीब 3 बजे ऑनलाइन दर्ज की गई। गांव निवासी पायल ने आरोप लगाया कि राशन दुकान संचालक उसे निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। जब उसने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की, तो संचालक