चौगाईं: ठोरी पांडेयपुर में बिना गर्भधारण के दूध दे रही गाय, लोग मान रहे साक्षात लक्ष्मी का रूप, भगवान को चढ़ाया जा रहा दूध
ठोरी पांडेयपुर गांव में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संतोष यादव की 28 माह की एक गाय बिना गर्भधारण किए ही दूध दे रही है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर गाय तभी दूध देती है जब वह बछड़े को जन्म देती है, लेकिन इस मामले ने पशुपालकों और ग्रामीणों को आश्चर्य में डाल दिया है।