सांगानेर: जयपुर के JLN मार्ग स्थित OTS चौराहे पर बीती रात 3 कारों की जबरदस्त भिड़ंत, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, पुलिस पहुंची
जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में जेएलएन मार्ग स्थित ओटीएस चौराहे पर बीती रात तीन कारों की जोरदार भिड़ंत का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि गनीमत रही कि कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर के दौरान तीनों कारों के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।