अनूपपुर: आधी रात DJ का शोर, नियमों की उड़ी धज्जियां, जिला मुख्यालय में 12:30 बजे तक गूंजा लाउडस्पीकर
जिला मुख्यालय स्थित एक बारात घर में रात 12:30 बजे तेज आवाज में DJ बजाकर ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 का उल्लंघन किया गया। नियम अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर प्रतिबंधित है,नागरिकों ने बताया कि तेज आवाज से बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को परेशानी हुई। सवाल उठ रहा है कि जब मुख्यालय में ही नियम टूट रहे हैं तो अन्य क्षेत्रों का क्या हाल होगा।