कासगंज: टीकमपुरा गांव में अराजक तत्वों ने वन माता के मंदिर में रखी मूर्ति को क्षति पहुंचाई, ग्रामीणों में आक्रोश
सदर कोतवाली क्षेत्र के टीकमपुरा गांव के वन माता मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं ग्रामीणों के हंगामा की सूचना पर सीओ आँचल चौहान साहित पुलिस मौक़े पर पहुंची। और पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे मिली।