वैर: वैर में सरकारी वकील को रिश्वत मामले में सुनाई गई 3 साल की सजा
Weir, Bharatpur | Apr 15, 2026 कोटा की एसीबी कोर्ट ने 14 साल पुराने रिश्वत मामले में तत्कालीन सरकारी वकील हरि सिंह को 3 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया। आरोपी पर दहेज केस में नाम हटाने के बदले 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने और लापरवाही का आरोप था। परिवादी ओम प्रकाश वैष्णव ने 2011 में शिकायत दर्ज कराई थी।