30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, पूरा ब्याज होगा माफ
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र के संपत्ति मालिकों के लिए सुनहरा अवसर। हरियाणा सरकार की विशेष योजना के तहत 30 जून 2026 तक एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के बकाया टैक्स पर लगने वाला 100% ब्याज माफ किया जा रहा है। मेयर सुमन बहमनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं।
✅ 100% ब्याज माफी का लाभ
✅ 30 जून तक विशेष अवसर
✅ तीनों नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा करने की सुविधा
30 जून के बाद पूरे ब्याज सहित टैक्स वसूला जाएगा और बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करें और अनावश्यक जुर्माने व कार्रवाई से बचें।