गया में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने एक शादी समारोह की तैयारियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गया क्लब में 5 मई को होने वाली शादी के लिए बनाया गया जयमाला स्टेज और टेंट तेज हवा में उड़ गया। खाने-पीने का सामान भी बारिश में भींगकर खराब हो गया और मैदान में बिखर गया।