कोंडागांव: बहीगांव में आयोजित सुशासन तिहार में मत्स्य पालकों को मिला जाल
सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम बहीगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्यपालन विभाग द्वारा हितग्राही किसानों को मछली पकड़ने का जाल वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम तराईबेड़ा के रामदयाल नेताम, देवतरा के सोमनाथ नेताम और फरसहीह के धनराज नेताम को विभागीय योजना के तहत लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार जताया।