कुंडा: कुंडा इलाके के पुरानी बाजार में दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप, की गई शिकायत
कुंडा इलाके के पुरानी बाजार निवासी कंचन देवी ने मंगलवार शाम 5 बजे सीओ कुंडा को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उनकी बैनामा की जमीन पर दबंग पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। रोकने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है।