कुंडा: महेशगंज के बाबा का पुरवा गांव में हुई मारपीट और गोली मारने के मामले में केस दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
महेशगंज के बाबा का पुरवा निवासी अजय यादव को गुरुवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोग घर पर चढ़कर गोली मार दिया था । साथ ही दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। एएसपी संजय राय ने रविवार शाम 6 बजे बताया की अजय के पिता राम बहादुर ने गांव के ही मानसिंह यादव, हिस्ट्रीशीटर जटाशंकर,यादव,हरीशंकर ,शिवशंकर, अंतिम यादव और बबलू सरोज पर केस दर्ज किया है।