जांजगीर: ग्राम महुदा के सरपंच के घर लाखों की चोरी, पुलिस पर चोरी की रकम कम दर्ज करने का आरोप
आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे सीएसपी योगिताबाली खापर्डे से मिली जानकारी अनुसार ग्राम महुदा (च) में सरपंच के घर हुई लाखों की चोरी के बाद नया विवाद सामने आया है। सरपंच परिवार ने पुलिस पर शिकायत में चोरी गए सामान की कीमत कम दर्ज करने का आरोप लगाया है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।