रूड़की: पिरान कलियर से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिरान कलियर से पिरान कलियर निवासी हसीन पुत्र रईस नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने करीब 5 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जिसकी कीमत ₹150000 बताई गई है। जानकारी मिली है की हसीन स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने हसीन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।