सरायढेला थाना क्षेत्र से मनीष सिंह (50) को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम से करंट अकाउंट खुलवाकर मात्र एक सप्ताह में करीब ढाई करोड़ रुपये का अवैध ट्रांसफर करवाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।रित्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी, धनबाद के अनुसारआगे की जांच जारी है।