गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में अवैध माइका के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए गांवा वन विभाग की टीम ने रविवार देर रात घंघरीकुरा-डोरंडा मुख्य सड़क पर कन्हाय मोड़ के पास छापेमारी कर अवैध माइका लदे एक इंट्रा पिकअप वैन को जब्त किया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, एसीएफ सह गांवा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि माइका माफिया तिसरी प्रखंड के जंगलों से अवैध रूप से माइका लोड कर घंघरीकुरा के रास्ते मसनोडीह और डोमचांच ले जा रहे हैं।सूचना के आधार पर रेंजर अनिल कुमार के आदेश पर वन कर्मियों ने कार्रवाई की। इस दौरान कन्हाय मोड़ के पास अवैध माइका लदा पिकअप वैन जब्त कर लिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध माइका कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
#highlights
#jharkhand
#forest
#police
Giridih, Giridih | Oct 29, 2026