पूरनपुर: धनाराघाट शारदा नदी में स्नान को लेकर अधिकारियों ने डाला ढेरा, श्रद्धालुओं की पहुंची काफी संख्या
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शारदा नदी स्थित धनाराघाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पूरनपुर प्रतीक दहिया, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष हजारा शरद यादव स्वयं घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।