पूरनपुर: मंडी सचिव पर मनमानी का आरोप, किसानों में नाराजगी देखी जा रही है
पूरनपुर मंडी समिति के सचिव सर्वेश कुमार शुक्ला का एक वीडियो सामने आया,जिसमें वह किसानों की धान से भरी ट्रालियों को मंडी में प्रवेश करने से रोकते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद किसानों में रोष है और उन्होंने मंडी सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि सचिव मनचाहे किसानों की ट्रालियों को अंदर आने देते हैं, जबकि बाकी को बाहर इंतजार करना पड़ता है।