गंगरार ब्लॉक की आजोलिया का खेड़ा पंचायत के गणेशपुरा प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कालू लाल सुथार एवं ग्रामीणों ने बताया कि बरामदा व कमरे खराब स्थिति में हैं तथा लगातार बारिश से इनके गिरने की संभावना बढ़ गई ।