अशोक नगर: साइबर ठगों पर अशोकनगर पुलिस का बड़ा प्रहार! SAFE CLICK 2.0 अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा साइबर रथ
अशोकनगर में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने राज्यव्यापी SAFE CLICK 2.0 अभियान का शुभारंभ करते हुए साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइबर रथ अगले 15 दिनों तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को