इटारसी: त्रिशलानंद गार्डन में किन्नर सनातन सम्मेलन आयोजित, 500 किन्नरों की मौजूदगी में सात किन्नरों का हुआ शुद्धिकरण
इटारसी के त्रिशालानंद गार्डन में शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे तक अखिल भारतीय किन्नर सनातन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सात किन्नरों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म में वापसी की। जगतगुरु काजल ठाकुर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और अभिषेक के माध्यम से शुद्धिकरण प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान देश भर से 500 किन्नर शामिल हुए।