मंझनपुर: रोही पुल के पास से रेप पीड़िता की वीडियो/फ़ोटो वायरल करने वाला आरोपी भागते वक्त गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
रेप पीड़िता का वीडियो/फ़ोटो वायरल करने वाला युवक राजू सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व भैया लाल निवासी कसिया पश्चिम थाना कोखराज को एसओजी व कोखराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस व एसओजी टीम को देख कर भाग रहा था। तभी पत्थर से टकराकर गिर गया। आरोपी रोही पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।